शिकोहाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिकोहाबाद में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें देश की नामी कंपनियां आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगी।
संस्थान की प्रधानाचार्य नेहा बाजपेयी ने बताया कि शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के तहत मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित मूल अभिलेख, उनकी छायाप्रति और अपडेटेड रिज्यूम लेकर आएं। अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से होगा।