फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी श्मशान भूमि कब्जामुक्त नहीं

Sat, 07 Mar 2026 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। श्मशान भूमि पर दबंगों का कब्जा बरकरार है। जिलाधिकारी के आदेश के चार महीने बाद भी जमीन खाली नहीं हुई है। ग्रामीणों ने फिर से जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने भूमि को कब्जामुक्त कराकर बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग की। श्रीनगर गांव निवासी कुलदीप शर्मा ने बताया कि दबंग श्मशान की भूमि पर खेती कर रहे हैं। ग्रामीणों ने 1 नवंबर 2025 को भी शिकायत पत्र दिया था। उस समय जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जमीन खाली कराने और बाउंड्रीवॉल बनाने के आदेश दिए थे। सरकारी टीम के निरीक्षण के बावजूद दबंगों का कब्जा जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें