फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की डिमांड पूरी करने को नहर की सफाई का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में भले ही पानी की डिमांड न बढ़ी हो। लेकिन मौत परिवर्तन के साथ ही डिमांड बढ़ने की उम्मीद को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जलकल विभाग के अफसरों ने नहर की सफाई का कार्य शुरू करा दिया। जिससे सुहागनगरी को यथावत पानी मिलता रहे।
विज्ञापन

शहर के प्रतिदिन 110 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में करीब 15 एमएलडी पानी की डिमांड बढ़ जाएगी। इस डिमांड को पूरा करने के लिए जलकल विभाग ने तैयारियों को शुरु करने के साथ ही कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए है।
महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि अभी तक पानी की डिमांड नहीं बढ़ी है। होली से पूर्व डिमांड बढ़ना शुरू हो जाएगी। इसके लिए नहर की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिससे गर्मी के दिनों में शहरवाशियों को दोनों समय सप्लाई यथावत दी जा सके और शहर में पानी का संकट न रहे। कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है कि जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन डलवाने का काम किया जा रहा है। वहां पर जल्द से जल्द कार्य को पूरा किया जाए। जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें