दुबई में मृत अनुज का फाइल फोटाे। परिजन स्रोत
- फोटो : दुबई में मृत अनुज का फाइल फोटाे। परिजन स्रोत
फिरोजाबाद। शहर के तिलक नगर इलाके के एक युवक की दुबई में झील में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर लाने की कोशिश में जुटे हैं।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी गिरीश कुमार पालीवाल का छोटा पुत्र अनुज कुमार दुबई की एक कंपनी में कार्यरत था। परिजन के अनुसार सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि रविवार को अनुज की एक झील में डूबने से मौत हो गई। बदहवास परिजन ने दुबई में रह रहे अपने अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। इधर, सोमवार को पड़ोसियों और शुभचिंतकों का पीड़ित परिवार के घर जुटना शुरू हो गया है। हालांकि सोमवार देर शाम तक युवक का पार्थिव शरीर घर नहीं पहुंच सका। संवाद