भैया दूज पर भाई के मस्तिष्क पर तिलक करती बहन
- फोटो : अमर उजाला
भैया दूज पर बहनों ने भाई के मस्तिष्क पर तिलक कर मिष्ठान खिलाया और ईश्वर से भाई की लंबी आयु मांगी। भाइयों ने भी बहनों को गिफ्ट देकर खुश किया।
भैया दूज पर बहनों ने भाई के लिए व्रत रखा। व्रत रखने के साथ ही घर के आंगन में रंगोली सजाने के साथ ही चौक बनाया। भैया को लकड़ी से बने पटा पर खड़ा कर तिलक किया गया। तिलक करने के बाद उसका मुंह मीठा करा नारियल भेंट किया गया। कई भाई को बहनों को उसकी पसंद के अनुरूप गिफ्ट दिलाने के लिए बाजारों तक गए। इसके कारण बाजारों में गिफ्ट गैलरियों पर भीड़ रही। दूर दराज क्षेत्रों से बहनों के आने के कारण कई भाइयों को देर शाम तक इंतजार करना पड़ा और देर शाम को दूज का तिलक कराया गया।
खूब बिकी मिठाइयां एवं नारियल गोला
भाई दूज पर मिष्ठान की दुकानों पर खासी भीड़ रही। शहर के प्रमुख दुकानदारों के यहां मिष्ठान खरीदने के लिए काफी मारामारी रही। वहीं नारियल गोला इस बार अन्य वर्षों के सापेक्ष सस्ता होने के कारण खूब ही बिक्री हुई। नारियल गोला 120 रुपया से लेकर 150 रुपया प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री हुआ।