फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर तिल और खिचड़ी दानकर मांगी सुख-शांति

Sat, 14 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित की गई।
विज्ञापन
सुहागनगरी में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर साधु-संतों और गरीबों को दान दिया। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संस्थाओं की ओर से सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।   
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर तड़के स्नान करने के बाद महिलाओं ने तिल चटका कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत दाल, चावल, गजक, मूंगफली, अमरूद और अन्य सामग्री थाली में रखकर साधु-संतों और गरीबों को दान दिया। मकर संक्रांति पर्व पर शहर के प्रमुख मंदिरों गोपाल आश्रम, श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, गंज मोहल्ला, सदर बाजार, घंटाघर स्थित प्रमुख मंदिरों में साधु-संतों को सामूहिक खिचड़ी भोज के साथ भोजन कराया गया। घंटाघर स्थित श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में बिहारी जी का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। वहीं, शिकोहाबाद में कल्पतरु ट्रस्ट ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी रोडवेज बस स्टैंड के सामने खिचड़ी वितरित की। इस दौरान ट्रस्ट संरक्षक एके आहूजा, रमेश चंद्र अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, ट्रस्ट संस्थापक कृष्ण कुमार खंडेलवाल, राज पचौरी, अशोक शर्मा, गगन कपूर, सरदार हरजीत सिंह, अमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, नवीन चंदेल, आलोक गुप्ता, राजकुमार आदि रहे।  टूंडला में शनिवार को नगर में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन पूजन कर जगह-जगह खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान काली माता मंदिर, शनि मंदिर, नौहवार मार्केट, टूंडली, न्यू शिवनगर, नईबस्ती, एमपी रोड, उसायनी, नटराजपुरम आदि स्थानों पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के शिवपुरी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पर हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं थाने के पीछे हवन पूजन किया गया। खिचड़ी प्रसाद के वितरण के दौरान के सारस्वत, आरपी शर्मा, आशीष सेंगर, अजीत यादव, सार्थक श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा।

मुस्लिम समाज ने पेश की कौमी एकता की मिसाल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां के नेतृत्व में मुस्लिम समाज की ओर से सेंट्रल चौराहे पर एक क्विंटल खिचड़ी हिंदू और मुस्लिम भाइयों को वितरित कर कौमी एकता की मिसाल पेश की। मौके पर हेमंत अग्रवाल, गुलाम साबिर, प्रभाष जैन राजा, हनीफ खाकसार, हाजी इकबाल, हाजी शादाब, हाजी साबिर, यासीन खां, जकी उल्ला खां, सरदार खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें