फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना के खादरों के ऊपर से निकल गया टिड्डी दल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से फिरोजाबाद क्षेत्र में पहुंचे टिड्डी दल को आसमान में देखकर रविवार दोपहर यमुना खादरों में रहने वाले किसानों के पसीने छूट गये। हालांकि टिड्डी दल फसलों से काफी ऊपर से होता हुआ फिरोजाबाद की ओर निकल गया।
विज्ञापन

यमुना तलहटी के गांव गदलपुरा, गढ़ी साहब, बजहेरा, भीकनपुर, नगला काले, कुतुकपुर शाह, नगला राजपति, ग्वारई, गढ़ी चेना आदि के किसानों ने होतमसिंह, करन सिंह, हरिविलास, मोहित कुमार, कालीचरन, लालीराम बताया कि रविवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में स्थित रिश्तेदारियों से पता चला कि टिड्डी दल आ गया है। सूचना पर उन्होंने सुबह से ही फसलों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया।
इसके अतिरिक्त अन्य तैयारी भी की। किसानों के मुताबिक, उन्हें ऊंचाई पर आसमान में टिड्डियों का दल नजर आया। टिड्डियों के दल के दिखते ही उन्होंने ढोलक, कनस्तर, थाली आदि बजाना शुरू कर दिय। कुछ ही देर में टिड्डियों का दल यमुना खादरों से यमुना के ऊपर होते ही निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें