फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेबिट कार्ड बदलकर ठग ने निकाले 22 हजार रुपये

Wed, 20 Mar 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। नगर के बीचोंबीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर ठग ने एक ग्राहक का डेबिट कार्ड बदलकर उसमें से 22 हजार की रकम साफ कर दी। नगर सिरसागंज में डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 22 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया। बुधवार दोपहर ग्राम कारीखेड़ा निवासी मोतीलाल नगर के इटावा रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गये थे। एटीएम पर पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने एटीएम में कार्ड लगाकर पैसे निकालने का तरीका बताते हुए उससे डेबिट कार्ड ले लिया और मदद करने की आड़ में बड़ी चालाकी से मोतीलाल का कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

पैसे नहीं निकलने की बात कहकर ठग ने मोतीलाल को कार्ड वापस कर दिया। मोतीलाल बाजार की ओर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही मोतीलाल के मोबाइल फोन पर उनके खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। ऐसे करके थोड़ी ही देर में ठग द्वारा खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने बैंक से एटीएम की सीसीटीवी फुटेज लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें