फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नए बाईपास पर घुनपई के सामने बाइक से दर्शन कर लौट रहे अध्यापक व छात्र सहित तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा शनिवार रात 12 बजे करीब हुआ। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सचिन पुत्र भवानी शंकर उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी समरिया जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश एसएस मेमोरियल एजुकेशनल इटावा में बीएससी एजी का छात्र था, उपेंद्र रावत पुत्र सुख रावत उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी मोहल्ला बनवारी रावत जिला ग्वालियर चौधरी शुगर सिंह एजुकेशनल इटावा में बीएससी एजी का छात्र, वहीं प्रमोद पुत्र अजब सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी अरूरी जिला ग्वालियर चौधरी शुगर सिंह एजुकेशनल में अध्यापक के पद पर तैनात थे।
शनिवार को परीक्षा देने के बाद गिरिराज जी की परिक्रमा करने व दर्शन के लिए मथुरा गए थे। लौटते समय रात रात लगभग करीब 12 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों की माैके पर ही माैत हो गई।