फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छत पर खेल रहे बालक की हाईटेंशन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बालक की छत पर खेलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उसे जीवित होने की आस में सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बालक के शव को घर ले गए। गांव शेखपुरा निवासी उमेश चंद्र उर्फ भूरे का 5 वर्षीय पुत्र मयंक अपने पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। छत के समीप ही हाईटेंशन की लाइन गुजर रही थी। बालक खेलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। परिजन मयंक को सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बालक एकलौती संतान था। गांव में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष है। 11000 बोल्ट की विद्युत लाइन को बदलने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार कहा गया है लेकिन बदला नहीं गया आज घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें