फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मंदिर से घंटा चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, छह घंटे बरामद

Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाना नारखी पुलिस की हिरासत में मंदिर से घंटे चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : थाना नारखी पुलिस की हिरासत में मंदिर से घंटे चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस टीम ने मंदिर से घंटा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छह मंदिर के घंटे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तारागढ़ी बंबा के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ा।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सूरज निवासी रतौली, थाना नारखी, कुलदीप उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह निवासी जाटव बस्ती कस्बा व थाना खैरगढ़ तथा मोनू गुप्ता निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना फरिहा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें