फिरोजाबाद। यातायात पुलिस ने जिले में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शिकोहाबाद एटा चौराहा, टूंडला चौराहा और जैन मंदिर के पास सड़क किनारे 50 मीटर के दायरे से अवैध ऑटो, ई-रिक्शा और ठेलों का अतिक्रमण हटवाया गया। अभियान में ओवरस्पीडिंग के 157, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 32 ऑटो/ई-रिक्शा और अन्य नियमों के उल्लंघन पर 601 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 6 गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई गई। पुलिस ने आमजन से नाबालिगों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद