फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोबाइल फोन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने मोबाइल, तमंचा और बाइक बरामद की है। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मंगलवार रात उत्तर थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने उपनिरीक्षक रवि त्यागी के साथ वाहन चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को कोटला रोड नगला पान सहाय के समीप से गिरफ्तार किया।
पकड़े गए बदमाश अभय प्रताप उर्फ गुड्डन निवासी श्री राम कॉलोनी थाना उत्तर, आकाश उर्फ जग्गा निवासी सत्य नगर बगीची थाना उत्तर व राजकुमार कुशवाहा निवासी श्रीराम कॉलोनी थाना उत्तर बताए गए है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए तीन मोबाइल फोन, बाइक व दो तमंचा बरामद किए है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहगीरों से रास्ते में फोन पर बात करते हुए मोबाइल फोन लूट लिया करते थे। जिनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें