फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन चौराहाें का होगा चौड़ीकरण

Wed, 09 Jul 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीन प्रमुख चौराहों आसफाबाद, ककरऊ कोठी और बंबा बाईपास मार्ग की दशा सुधार एवं सौदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक सदर के प्रयासों से तीनों चौराहों पर पीडब्ल्यूडी द्वारा चौड़ीकरण के साथ ही भूमिगत विद्युतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

आवागमन की दृष्टि से शहर के आसफाबाद,ककरऊ कोठी एवं बंबा बाईपास काफी महत्वपूर्ण हैं। ग्रामीण व नई आबादी से शहर में आने-जाने का मुख्य साधन इन चौराहों पर यातायात का भी काफी बोझ है। आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन सभी चौराहों की दशा सुधार के साथ ही सौदर्यीकरण कराया जाएगा। विधायक सदर मनीष असीजा लंबे समय से इन चौराहों के सौदर्यीकरण व चौड़ीकरण को प्रयासरत थे। उन्हीं के प्रयासों से तीनों चौराहों के कायाकल्प को जरूरी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार की गई करीब पांच करोड़ से ज्यादा की लागत वाली कार्ययोजना को शासन की हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें