फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के बाद आज खुलेंगे बैंक,कैश की किल्लत

Mon, 12 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
तीन दिन के बाद बैंक आज खुलेंगे। कैश की किल्लत मंगलवार को बरकरार रहेगी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन दिन के बाद बैंक आज खुलेंगे। कैश की किल्लत मंगलवार को बरकरार रहेगी। बैंक सूत्रों की मानें तो आरबीआई से कैश आवंटित नहीं हुआ। बैंक के अफसर अब कुछ भी बोलने से कतराने लगे हैं। कुछ बैंकों में कैश आने की खबर है। लेकिन स्थिति मंगलवार को स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

माह के द्वितीय शनिवार,रविवार के पश्चात सोमवार को ईद मिलाद उल नवी का अवकाश होने के कारण बैंक कर्मियों को काफी राहत मिली। दूर दराज से आने वाले बैंककर्मियों ने तीन दिन शुकून से बिताए। मंगलवार को बैंक खुलने के साथ ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार सुबह से लगी दिखाई देगी। क्योंकि कैश की किल्लत से जूझ रहे खाता धारक सुबह ही बैंक की ओर रुख करेंगें। वहीं व्यापारी वर्ग भी दो हजार,सौ,50 के नोट जमा कराने पहुंचेंगे। क्योंकि वे पिछले तीन दिनों की नकदी उनके पास जमा हुई है। बैंकों के प्रबंधक व्यपारियों के पास से आने वाली धनराशि से ही रुटीन घुमाने की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि आरबीआई को डिमांड तो एसबीआई के मुख्य प्रबंधक डीके वर्मा पहले ही भेज चुके हैं। लीड बैंक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने आरबीआई को ईमेल के माध्यम से करेंसी की डिमांड भेजी थी। परंतु अभी तक करेंसीं नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें