भारतीय दलित साहित्य अकादमी के दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डा. हुक्म सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एसपी सुमनाक्षर ने डा. अंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान से डा. सिंह को सम्मानित किया। रैपुरा निवासी डा. हुक्म सिंह बौद्ध का बहुजन चेतना फेडरेशन के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। योगेश कुमार धर्मन ने कहा कि डा. हुक्म सिंह ने दलित साहित्य लिखकर जातिवाद को मिटाने के लिए कार्य किया। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाया। स्वागत करने वालों में अरुण प्रकाश, राकेश, पूरन सिंह प्रधान, विक्रम सिंह, देवेंद्र नेताजी, पुनीत जाटव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रोहित, सुभाष बाबू, अंकुर, आनंद, बीके गौतम, रंजीत कुमार, रविकांत, विमल, योगेश कुमार बौद्ध, शैलू स्वरूप आदि उपस्थित रहे।