फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान एटा चौराहा स्थित एक ठेके पर खड़े तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
ट्रेनी सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह को एटा चौराहे पर चेकिंग के दौरान शराब के ठेके के पास तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे। जब उन्हें रोका तो वह भागने लगे। सिपाहियों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम अवधेश उर्फ बाबा निवासी मोहिनीपुर शिकोहाबाद, आलोक निवासी ग्राम मिसौरा भोगांव मैनपुरी और राधा किशन निवासी जाजूमई जसराना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों के कब्जे से दो दिन पूर्व सिरसागंज की युवती शिवानी से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। इसके साथ ही दो तमंचा और लूट में प्रयोग करने वाली एक मोटर साइकिल भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरों पर आगरा, फिरोजाबाद आदि कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें