पुलिस ने केबल चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी का माल दिल्ली बेचने जा रहे थे। रास्ते में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने देख लिया। कर्मचारियों की सतर्कता से चोर पकड़े गए।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों की सतर्कता से केबल चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी चोरी का माल दिल्ली बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
कुछ दिनों पूर्व अवर अभियंता आवास विकास कॉलोनी फीडर दिनेश चन्द्र शर्मा निवासी बस्सी जिला जयपुर राजस्थान ने थाना शिकोहाबाद में केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार देररात कुछ चोर केबलों को वाहन में रखकर दिल्ली बेचने जा रहे थे। तभी विद्युत विभाग के संविदाकर्मी संजय कुमार एवं जितेन्द्र कुमार ने देखा और उन्हें पकड़ लिया।
आरोपियों को कर्मचारी थाने ले आए। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के नाम शिवप्रताप सिंह निवासी 63 मोहम्मदमाह शिकोहाबाद, कंचन सिंह निवासी कमरपुर बैजुआ थाना अरांव एवं नौशाद निवासी अप्पर कोट मोहल्ला घोसियान कोतवाली अलीगढ़ बताया है। पकड़े गए सभी चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।