फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति को भटकेंगे हजारों छात्र

Sat, 13 Aug 2016 11:56 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
छात्रवृत्ति को भटकेंगे हजारों छात्र - फोटो : Logo
विज्ञापन
शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग का आपस में तालमेल न होने का खामियाजा छात्र छात्राएं भुगत रहे हैं। कारण इसके हजारों छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। एडमिशन की प्रक्रिया और छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि अलग-अलग होने के कारण विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना के पात्र ही नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

विगत साल बीटीसी प्रशिक्षण-2014 के एडमिशन नबंवर 2015 में हुए थे। जबकि दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अक्टूबर माह थी। ऐसे बीटीसी अभ्यर्थी प्रथम साल आवेदन करने से वंचित रह गए। देरी से शुरू हुए सत्र के कारण परीक्षाएं देरी से हुई। रिजल्ट न आने के कारण छात्र छात्राएं दूसरे साल में छात्रवृत्ति योजना के फार्म नहीं भर पा रहे हैं। छात्रवृत्ति फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। ऐसे में जब रिजल्ट आएगा तो तब तक आवेदन की तिथि गुजर चुकी होगी।

बीएड 2014-15 की परीक्षाएं ही नहीं
बीएड 2014-15 के छात्र भी छात्रवृत्ति आवेदन से पिछले साल वंचित रह गए थे। पहले साल की अभी तक तो परीक्षा नहीं हुई हैं। ऐसे में कब रिजल्ट आएगा, यह तय नहीं। ऐसे में छात्र छात्राएं इस बार भी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जाएगी। आईटीआई छात्र भी सत्र देरी से शुरू होने से छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन


अंबेडकर यूनिवर्सिटी का बुरा हाल
डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी का हाल और भी बुरा है। क्योंकि ग्रेजुएशन के कई कोर्सों के रिजल्ट अभी घोषित हुए हैं। ऐसे में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में एडमिशनमें देरी से छात्र-छात्राएं इसका लाभ लेने से फिर वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन



क्या कहते हैं अधिकारी
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शासन से शुरु होती है, वहीं से हर तिथि निर्धारित होती है। छात्र छात्राओं की यह समस्या हम शासन के मध्य में रखेंगे।
तपस्वीलाल
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें