फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कर संग्राहक के साथ धक्का-मुक्की, होगी कार्रवाई

Tue, 06 Jan 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अभद्रता के विरोध में जलकर परिसर में विरोध जताते निगम के कर संग्राहक। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बकाया जलकर वसूली के लिए पहुंचे एक निगम के कर संग्राहक के साथ भवन स्वामी ने धक्का-मुक्की कर दी। कर संग्राहक के अनुसार भवन स्वामी द्वारा उसे धमकी दी गई। घटना के संबंध में अफसरों द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं करने से नाराज कर संग्राहकों ने जलकल परिसर में नारेबाजी व कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार निगम के जलकल विभाग में कर संग्राहक हैं। मंगलवार को अनिल कुमार महावीर नगर निवासी मुन्नेश नामक भवन स्वामी के घर बकाया जलकर वसूली को पहुंचे। कर संग्राहक सुरेंद्र कुमार के अनुसार कुंडी खटखटाते ही भवन स्वामी मुन्नेश कुमार तमतमाते हुए बाहर निकला और उसे धक्का मारते हुए गाली- गलौज शुरू कर दी। भवन स्वामी ने अपना बकाया कर भी जमा नहीं किया। भविष्य में कर वसूली को आने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी मिलने पर सभी कर संग्राहक जलकर परिसर में एकत्रित हो गए। काफी देर तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो कर संग्राहकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कर संग्राहकों ने अभद्रता करने वाले भवन स्वामी पर कार्रवाई नहीं होने तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।

कर संग्राहक के साथ अभद्रता करने वाले भवन स्वामी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजकीय कार्य के दौरान बकाएदार द्वारा कर संग्राहक के साथ की गई अभद्रता के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए आख्या अपर नगर आयुक्त को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रंजीत सिंह, सहायक अभियंता जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें