फिरोजाबाद पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की से नाम बदलकर दोस्ती और फिर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
फिरोजाबाद के थाना जसराना के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी से सोमवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है।
विज्ञापन
थाना जसराना के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने निजामपुर निवासी सहरोज खान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि पुत्री की उम्र करीब 17 वर्ष है। जिसको सहरोज खान निवासी निजामपुर, थाना जसराना बहलाकर के कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मई 2025 में मक्के के खेत में ले गया। जहां पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो-वीडियो बना लिए।
मई 2025 से फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा है और पुत्री के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पुत्री इस डर से इतनी भयभीत है कि वह मानसिक संतुलन भी खो देती है और कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। लोक लज्जा को कारण पुत्री इस बात को छुपाए रखी।
विज्ञापन
मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में मुखबिरों को लगा दिया। सोमवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एटा शिकोहाबाद मार्ग से विलासपुर मोड से प्राणपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। कोतवाल राजेश कुमार पांडेय की टीम ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी।
पुलिस ने चलाई तो आरोपी के पैर में गोली लग गई। तलाशी के दौरान पुलिस को एक तमंचा, एक कारतूस मिला है। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए भेजा। एसपी देहात अनुज कुमार चौधरी, सीओ प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।