फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पति-पत्नी का बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, जीटी रोड हुआ जाम, धूप में बिलबिलाते रहे स्कूली बच्चे

Wed, 22 Feb 2023 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
चालक को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीच सड़क पर पति-पत्नी के हाई वोल्टेज ड्रामे के कारण जाम लग गया। राहगीरों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाती रही लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे।

मामला नन्नूमल चौराहे का है। यहां से एक पिकअप चालक निकल रहा था। अचानक उसकी गाड़ी बंद पड़ गई। वह गाड़ी को दोबारा स्टार्ट करके आगे बढ़ाता, इससे पहले ही एक होमगार्ड और एक राहगीर युवक आग बबूला होकर उसके पास पहुंचे। दोनों ने आव देखा न ताव चालक को थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन

2 of 5
थप्पड़ मारने का पत्नी ने भी किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी पर चालक की पत्नी भी बैठी थी। थप्पड़ मारे जाने से आहत चालक ने गाड़ी को बिना स्टार्ट किए ही वहीं बीच सड़क पर खड़ी कर दी। इसके बाद चालक व उसकी पत्नी दोनों गाड़ी से नीचे उतर आए। दोनों बीच सड़क पर होमगार्ड और युवक के थप्पड़ मारने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
चालक ने बीच सड़क पर खड़ी कर दी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ता देख आरोपी युवक वहां से खिसक लिया। पति-पत्नी उसे बुलाने की जिद पर अड़ गए। पीछे से आ रहे लोग गाड़ी बढ़ाने का आग्रह करते रहे लेकिन वह नहीं मानें। दोनों अपमान करने का विरोध करते रहे। इससे जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों चलता रहा। 

4 of 5
स्कूली छात्रों को भी हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, यह हंगामा उस समय जारी था, जब स्कूलों में छुट्टी हुई थी। बच्चे साइकिल से या अपने गार्जियन के साथ घरों को लौट रहे थे। धूप भी कड़ी थी। हंगामें के चलते मासूम बच्चे भी जाम में फंस गए। वह कड़ी धूप में बिलबिलाते रहे। उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाड़ी पर हाथ रखकर खड़ा चालक - फोटो : अमर उजाला
लोग हंगामा कर रहे पति-पत्नी को गाड़ी हटाने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। पत्नी एक ही बात रट रही थी कि 'गाड़ी में खराबी है, धक्का देकर स्टार्ट होती है। यदि किसी कारण बंद हो गई तो मेरे पति पर हाथ कैसे उठा दिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें