फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतिम आरक्षण के साथ ही आपत्तियों की लगीं भरमार

विज्ञापन
पंचायत चुनाव आरक्षण पर आपत्तियां लेकर विकास भवन पहुंच रहे ग्रामीण - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम आरक्षण जारी होने के साथ ही आपत्तियों की भरमार लग गई। आठ मार्च तक आपत्ति स्वीकार की जाएंगी। अभी तक 111 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा आपत्ति ग्राम प्रधान पद के लिए आ रही हैं। आपत्तियों का निस्तारण आगामी 12 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला में जिला, क्षेत्र के वार्ड एवं प्रधान पद की सीटों पर आरक्षण निर्धारण के बाद आपत्तियां दर्ज कराने का क्रम जारी है। शनिवार को भी प्रधान पद की सीट निर्धारित आरक्षण में संशोधन के लिए फिरोजाबाद ब्लॉक क्षेत्र नियामतपुर के कई लोग पंचायती राज विभाग पहुंचे। शनिवार तक जिला पंचायत के नौ, क्षेत्र पंचायतों के 12 वार्डों में संशोधन के लिहाज से आपत्तियां दर्ज कराई गईं हैं। हालांकि प्रधान पद के लिए आरक्षित सीटों पर 90 सर्वाधिक आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। दर्ज होने वाली आपत्तियों का एकत्रीकरण नौ मार्च को, 10-11 मार्च को स्क्रीनिंग के बाद 12 मार्च को दर्ज आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
माननीय भी परिवर्तन की कोशिश में
जिला के एक जन प्रतिनिधि के गांव उमरी में प्रधानी की सीट भी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। इस बात की जानकारी होने पर वह जनप्रतिनिधि शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी से मिले। उन्होंने उच्चाधिकारी से चर्चा के दौरान आरक्षण संशोधन की संभावनाओं को तलाशा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें