फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों की आई थी बरात: जयमाला से पहले हुआ कुछ ऐसा, बरातियों में चलने लगे लात-घूंसे, कुर्सियां भी बरसाईं

Wed, 22 Feb 2023 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में बराती आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लात-घूसें चलने लगे। वह यहीं नहीं रुके एक-दूसरे पर कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जयमाला से पहले बरातियों के बीच जमकर लात घूंसे चले। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। इससे मैरिज हॉल में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे बरातियों को खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ और जयमाला का कार्यक्रम हो सका। 

दोनों बरात चढ़कर मैरिज हॉल पहुंची

घटना लाइनपार थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला की है। यहां रविवार को दो सगी बहनों की बरात आई थी। एक युवती की बरात खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी। जबकि, दूसरी बरात अलीगढ़ से आई थी। कार्यक्रम मोहल्ला स्थित एक मैरिज हॉल में था। दोनों बरात चढ़कर मैरिज हॉल पहुंची। 

विज्ञापन


यहां वरमाला की तैयारी चल रही थी। तभी दोनों बरातों में आए बराती किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, वह शांत नहीं हुए। देखते ही देखते बरातियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। 

हंगामें के बीच जयमाला का कार्यक्रम रुक गया

मारपीट से शादी समारोह में अफरातफरी का माहौल हो गया। जयमाला का कार्यक्रम रुक गया। मैरिज हॉल पुलिस चौकी के पास ही था। सूचना पर लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी करने के साथ ही बरातियों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी हो सकी।

पुलिस ने बरातियों को शांत कराया गया

थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि दो बहनों की शादी थी। एक की बरात अलीगढ़ और दूसरी की बरात खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव से आई थी। दोनों बरातों के बराती आपस में ही भिड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बरातियों को शांत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें