फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सुहाग नगर में बंद फैक्टरी में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग आरोपी कैद

Tue, 10 Mar 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर में एक फैक्टरी में नाबालिगों ने चोरी को अंजाम दिया। होली की छुट्टियों के कारण फैक्टरी बंद होने का फायदा उठाकर वे अंदर घुसकर सामान पार कर गए। सीसीटीवी कैमरों में यह वारदात कैद हो गई। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि वह अपनी फैक्टरी पहुंचे, तो उन्हें सामान बिखरा और गायब मिला। शक होने पर उन्होंने तुरंत फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में करीब कम उम्र के कुछ लड़के दीवार फांदकर अंदर घुसते और सामान बटोरते हुए साफ दिखाई दिए। पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। कुछ चोरों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें