फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक पर रोक, स्कूलों में पढ़ाने पर सख्त कार्रवाई

Tue, 10 Mar 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक के उपयोग और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस पुस्तक को स्कूलों में पढ़ाने व बाजार में बेचने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में इस पुस्तक का उपयोग विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए नहीं किया जाएगा। यदि किसी विद्यालय में यह पुस्तक पढ़ाई गई तो संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें विद्यालय की मान्यता समाप्त करने तक की कार्रवाई भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में प्रकाशित इस पुस्तक में हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका शीर्षक से एक अध्याय शामिल था, जिसमें न्यायपालिका से जुड़ी कुछ समस्याओं का उल्लेख किया गया था। इस सामग्री पर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे न्यायपालिका की छवि प्रभावित हो सकती है। इसके आधार पर अदालत ने पुस्तक के प्रकाशन, वितरण और डिजिटल प्रसार पर भी रोक लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें