फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एका स्थित आर्यावर्त बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
कसबा एका स्थित आर्यावर्त बैंक के टूटे पड़े ताले - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
एका। कस्बा स्थित आर्यावर्त बैंक में रविवार तड़के चोरों ने धावा बोल दिया। चोर चैनल का काटकर बैंक के लॉकर रूम तक पहुंच गए। हालांकि बैंक का सायरन बजने के कारण आसपास जगार हो गई और चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके। सूचना पर पुलिस पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। हालांकि कैमरे बंद होने के कारण चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कस्बा एका स्थित सर्वदमन सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक है। वहीं सर्वदमन सिंह नीचे की मंजिल में परिवार के साथ रहते है। बैंक में जाने के लिए मकान के बाहर सीढ़ी बनी है। रविवार सुबह करीब चार बजे चोर सीढ़ियों पर चढ़कर बैंक के मुख्य चैनल के ताले तोड़कर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए।
इसके बाद चोरों ने लॉकर रूम के ताले तोड़ दिए। लॉकर रूम के ताले टूटते ही बैंक का सायरन बज गया। सायरन की आवाज सुनकर क्षेत्र में जगार हो गई। सायरन बजने और जगार होने की जानकारी पर चोर भाग खड़े हुए। सर्वदमन सिंह ने घटना की सूचना पर थाना पुलिस और शाखा प्रबंधक को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और शाखा प्रबंधक हरिओम दुबे मौके पर पहुंच गए। शाखा प्रबंधक हरिओम दुबे ने एका पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी से सुराग जुटाने की कोशिश की लेकिन कैमरे बंद होने के कारण पुलिस को चोराें के बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें