मालवीय नगर में शनिवार को युवक की हत्या के बाद घर पर अपने बच्चों के साथ बैठी मृतका की पत्नी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीयनगर निवासी नलकूप ऑपरेटर रामप्रकाश उर्फ पप्पू की मौत के मामले में उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की थी और शव झाड़ियों में छिपा दिया था। उसने घटना के बाद से लापता बल्लू और कल्लू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव झाडियों में छिपा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीम गठित की हैं।
रामप्रकाश की पत्नी विपिन देवी ने दक्षिण थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 30 अक्तूबर की रात करीब सवा आठ बजे मोहल्ले के कल्लू व बल्लू उसके पति को घर से बुलाकर ले गए थे। बताया कि रामप्रकाश रात आठ से दस बजे तक नलकूल चलाने के बाद घर आ जाते थे। देर रात तक न लौटने पर उनकी छानबीन शुरू की।
जब पति का कोई पता नहीं लगा तो वह कल्लू और बल्लू के घर गई। कल्लू और बल्लू घर पर नहीं मिले, लेकिन उनके परिवारीजनों ने मुझे भगा दिया। 31 अक्तूबर सुबह करीब आठ बजे उसे जानकारी मिली कि कल्लू और बल्लू ने उसके पति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी है और शव झाड़ियों में छुपा दिया है। पत्नी की तहरीर पर दक्षिण थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर पर बल्लू और कल्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के खुलासे के लिए दो टीम थाने से बनाई गई है। एक एसओजी भी टीम इस पर काम कर रही है। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
श्याम सिंह, कोतवाल, थाना दक्षिण।