फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी कर युवक को लूटा, बस स्टैंड के सामने पड़ा मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिल्ली से लौट रहे युवक को बदमाशों ने नशीला पदार्थ का सेवन कराकर उसके पास रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली। युवक तीन दिन पूर्व दिल्ली कार लेने के लिए गया था। युवक के पिता ने पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सात बजे एक युवक बस स्टैंड के सामने बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा मिला। क्षेत्रीय दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर उसको भर्ती कर लिया गया। उपचार के दौरान मामूली रुप से होश में आए युवक ने बताया कि वह कुतकुपुर जारखी टूंडला का रहने वाला है। इस पर पुलिस ने युवक के परिजन को सूचना दी।
परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। युवक के पिता भूरी सिंह यादव ने बताया कि युवक उनका पुत्र लोकेंद्र यादव है। जो तीन दिन पूर्व दिल्ली कार लेने के लिए गया था। दिल्ली में उनकी रिश्तेदारी है। वह घर से 50 हजार रुपये लेकर गया था। कार न मिलने पर शुक्रवार रात वह दिल्ली से फिरोजाबाद के लिए चला था। रात करीब 12 बजे उससे फोन पर बातचीत होती रही। एक बजे के बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका और न ही वह सुबह घर पहुंचा। युवक के पास रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान भी गायब है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें