कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राष्टीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव। संवाद
शिकोहाबाद। इटावा के बकेवर में कथावाचक के साथ हुई अभद्रता निंदनीय है। यादव समाज को समाजवादी पार्टी से सचेत रहना चाहिए। समाज के युवा सपा के बहकावे में न आएं।ऐसा करके समाज के युवाओं को जेल जाना पड़ रहा है।
यह बात स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन में आए सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने कहीं। उन्होंने इटावा के बकेवर में कथावाचक के साथ हुई घटना को निंदनीय ठहराया। उन्होंने कहा कि यादव समाज के लोग समाजवादी पार्टी के बहकावे में न आएं, क्योंकि पार्टी इस कांड के बाद युवाओं को इटावा जाने के लिए प्रेरित किया। जब उन युवाओं पर इटावा में मुकदमे लगे, तो अब समाजवादी पार्टी उन युवाओं को भाजपा का एजेंट बताकर अपना पीछा छु़ड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इटावा में दोनों पक्षों की गलती है। पहले गलती कथावचक की ओर से हुई है। कथावाचक को अपनी जाति नहीं छिपानी थी। वहीं ब्राह्मण समाज को भी सच्चाई जानने के बाद चोटी नहीं काटनी चाहिए थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी पीडीए पार्टी है। इसका मतलब परिवार डवलेपमेंट अथॉरिटी है। इसी परिपाटी पर सपा चल रही है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव ने भारतीय जनता पार्टी को झूठ का पुलिंदा गढ़ने वाली पार्टी की संज्ञा दी। उन्होंने बिजली-पानी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनीत यादव, कमलेश यादव, नीरज कुमार, राजा यादच, अनुज यादव, भगवान सिंह, अभिलाख सिंह, यतेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।