फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक को सर्प ने डसा, नाग-नागिन दोनों को मार डाला

Sun, 29 Jun 2025 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अलीनगर राजा का ताल में मारे गए दो सर्प। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अलीनगर कैंजरा निवासी युवक खेत पर चारा लेने गया तो उसका पैर सर्प पर पड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार सर्प पीछा करते हुए गांव के पास तक आया और युवक को डस लिया। युवक ने उक्त सर्प को मार डाला। बताते हैं कि इसके बाद सर्प के पास नागिन भी आ गई। युवक की पत्नी ने उसे भी मार दिया। सर्पदंश का शिकार हुए युवक को परिजन उपचार को आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन

अलीनगर कैंजरा राजा का ताल निवासी शिवम निषाद पुत्र महेश निषाद रविवार को खेतों पर काम करने को गया था। इस दौरान उसका पैर सर्प पर पड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार सर्प युवक का पीछा करते हुए गांव की ओर आ गया। बताते हैं कि युवक को इस दौरान सर्प ने डस लिया। युवक ने सर्प के डंसने के बाद भी डंडे से मार दिया। इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन तत्काल उसे उपचार को प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि इधर युवक के परिजन उक्त सांप को देखने को पहुंच गए। उन्होंने देखा कि सर्प के पास नागिन भी बैठी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि उसने भी लोगों की ओर बढ़ी तो इस दौरान वहां मौजूद शिवम की पत्नी गुडिया ने नागिन को भी मार दिया। नाग एवं नागिन को मारने की घटना क्षेत्र में चरचा का विषय बनी हुई है। अलीनगर कैंजरा निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सर्प के युवक के काटने के बाद उसकी पत्नी गुड़िया ने नागिन को मार दिया था। अचेत युवक शिवम निषाद को उपचार के लिए परिजन आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें