फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाई की ससुराल शादी में आया युवक नहर में डूबा

Tue, 16 Jul 2024 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव तरामई में शादी समारोह में शामिल होने आया युवक दिखतौली नहर पुल के पास नहाते समय डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डूबे हुए युवक की तलाश गोताखोरों की मदद से शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना टूंडला क्षेत्र के अंतर्गत गांव चंडिका निवासी हरी सिंह उर्फ डिंपी (22) मजदूरी करता था। वह अपने भाई की ससुराल में रामप्रकाश के घर पर गत 14 जुलाई को शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। 16 जुलाई की दोपहर में युवक अपने चचेरे भाई विजय सिंह व अन्य रिश्तेदारों के साथ गांव दिखतौली के पास नहर में नहाने के लिए आया था। युवक तैरना नहीं जानता था। जैसे ही वह नहर में गया, तभी पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। वह डूबने लगा, उसके साथ के अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचा नहीं सके।
इस घटना से साथ आए अन्य लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीएसी गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवक की तलाश शुरू करा दी। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि युवक अपने भाई की ससुराल में शादी में आया था। वह नहर में नहाने के दौरान डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें