सेवायोजकों की मनमानी के खिलाफ मजदूरों ने भी हड़ताल और कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। मजदूरों ने सहायक श्रमायुक्त को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की है।
राजाराम की पुलिया के निकट स्थित प्रेम ग्लास के जुड़ैया पिछले चार दिनों ने आंदोलन कर रहे हैं। सहायक श्रमायुक्त को सौंपे ज्ञापन में मजदूरों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की मजदूरी में कोई वृद्धि नहीं की गई। सेवायोजक मनमाने ढंग से कटौती कर रहे हैं। जुड़ाई के लिए मिट्टी का तेल भी नहीं दिया जा रहा। जब श्रमिक शिकायत करते हैं, तो कार्य बंद कर दिया जाता है। मजदूरों से अभद्रता, मारपीट की जाती है। श्रमिकों ने मांग की कि चूड़ी जुड़ाई में कटौती बंद की जाए। 100 तोड़ों की जुड़ाई के लिए सात लीटर मिट्टी का तेल दिया जाए। शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी 100 तोड़ा पर 1900 रुपये का भुगतान किए जाए। कांच चूड़ी की रेट 100 रुपये बढ़ाकर भुगतान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुकेश शंखवार, सुरेश, सौदान सिंह, रामप्रकाश, रामनाथ, प्यारेलाल, भगवानदास, धर्मेंद्र, गौरीशंकर, महेश, विद्याराम, राजेश राठौर हैं।