महिलाओं के विरोध के चलते नगला केसोराय में देशी शराब की दुकान पर दूसरे दिन भी ताले लटके रहे। दुकान खुलवाने गए आबकारी निरीक्षक ने महिलाओं से अभद्रता कर दी तो ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा दिया।
गांव नगला केशोराय में देसी शराब की दुकान बंद कराने के लिए मंगलवार को महिलाओं ने लाठी डंडे थाम लिए थे। दुकान पर ताला डाल दिया था। बुधवार शाम चार बजे करीब आबकारी विभाग की टीम गांव में शराब की दुकान खुलवाने गई तो आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। इससे लोग भड़क गए और उन्होंने टीम को दौड़ा लिया। ऊषा देवी, अनीता सिंह, सुमन देवी, ओमवती, सत्यवती, रत्नेश देवी, राजकुमारी, पूरन देवी, सीमा देवी, पिंकी देवी, पुष्पा देवी, सावित्री देवी, उमा देवी ने कहा कि जब तक शराब की दुकान नहीं हटती उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं आबकारी निरीक्षक का कहना है कि उन्होंने महिलाओं से कोई अभद्रता नहीं की।