फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर निवासी अलशिफा ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलशिफा ने बताया कि 24 नवंबर की रात को पति और अन्य ससुरालीजनों ने उनसे गाली-गलौज की और पीटा। उन्हें और उनके बेटे को घर से निकाल दिया। सूचना पर मायका पक्ष से पहुंचे पिता सगीर और भाई समीर ने ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया। इस पर उन दोनों के साथ भी अभद्रता की गई। पति समीर ने तीन बार तलाक-तलाक भी बोला।
थाना रसूलपुर के किशन नगर निवासी पीड़िता के पिता सगीर ने बताया कि 15 मई 2023 को अलशिफा का निकाह थाना मक्खनपुर के छोटी मस्जिद निवासी समीर से हुई थी। बेटी के पति सहित ससुर माजिद, सास फरजाना, देवर साहिल निकाह के बाद दहेज न देने पर उत्पीड़न करने लगे थे। शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के साथ ही बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें