फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो युवकों को घेरकर पीटने का वीडियो वायरल, भीड़ बनी रही तमाशबीन

Fri, 28 Nov 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव बरी चौराहा पर बृहस्पतिवार शाम दो युवकों के साथ जमकर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना को भीड़ खड़े होकर देखती रही। किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। बरी चौराहा पर बृहस्पतिवार शाम को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। पांच से अधिक युवा हमलावर दोनों युवकों पर हावी हो गए और उनके साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह काफी चर्चा का विषय बना रहा। थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पक्ष इस संबंध में लिखित शिकायत देता है, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें