फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग नगरी में गहराया बिजली संकट

Sun, 04 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सुहाग नगरी में दिनों दिन बिजली का संकट गहराता जा रहा है। मुरादाबाद कंट्रोल से हर रोज छह से आठ घंटे तक दिन व रात्रि में होने वाली अघोषित कटौती ने जनता के होश उड़ा दिए हैं। बिजली संकट को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पानी का संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन

जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह रामभरोसे हो चुकी है। बिजली आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। मुरादाबाद कंट्रोल एवं लोकल स्तर पर हर रोज घंटों बिजली गायब रहती है। आम आदमी से लेकर किसान, उद्यमी, व्यापारी हर कोई परेशान है। बिजली संकट को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है, इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा। शनिवार को मुरादाबाद कंट्रोल से अपराह्न सवा तीन बजे से सवा सात बजे तक कटौती की गई, इसके बाद लोकल स्तर पर देर रात्रि तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। इसके बाद मुरादाबाद कंट्रोल से रात्रि एक बजे से पुन: रोस्टिंग शुरू कर दी गई। सुबह चार बजे के बाद आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को भी सुबह से बिजली की लुका छुपी शुरू हो गई है। मुरादाबाद कंट्रोल से सायं चार बजे रोस्टिंग कर दी गई। इससे काफी देर लोग गर्मी व उमस से परेशान हुए। घरों, दुकानों में लगे इनर्वटर भी ठप हो गए। लोगों ने बिजली घर फोन खटखटाए, लेकिन रविवार होने के कारण किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। सायं सात बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें