फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नकली डीएपी मामले में आरोपी की तलाश में दी गांव में दबिश

Fri, 31 Oct 2025 07:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
-मुकदमा दर्ज होने के बाद से गांव से फरार है आरोपी
विज्ञापन


-पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तैयार किया नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। डीएपी प्रकरण में शिकोहाबाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में गांव में दबिश दी। आरोपी मौके से फरार हो चुका था। इसके चलते पुलिस बैरंग वापस लौट आई।

कुछ दिनों पूर्व गांव सूरजपुर रूधैनी में किसानों ने नकली डीएपी बताते हुए हंगामा किया था। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने इस मामले में शिकोहाबाद थाने में नगला इंची निवासी आरोपी रजनेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद शिकोहाबाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके गांव में जाकर दबिश दी। जहां से आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने उसके परिजन एवं रिश्तेदारी में भी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में गांव में दबिश दी गई थी। वह भागा हुआ है। उसकी तलाश जारी है। नोटिस भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही नोटिस भी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें