फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी कटने से जलमग्न हुई हजारों बीघा फसल

Wed, 17 Feb 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजी से नीचे गिरते जलस्तर को ऊंचा उठाने के लिए लघु सिंचाई विभाग जिले में आधा दर्जन चैकडेम का निर्माण कराएगा। इनमें तीन नदी एवं तीन को नालों पर बनाया जाएगा। मनरेगा योजना से विभाग को 6.66 लाख की प्रथम किश्त जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में भूगर्भ जलस्तर काफी तेजी से नीचे गिर रहा है। जलस्तर गिरने से हैंडपंपों में पानी आना बंद हो गया है। लगातार आ रही परेशानी को देखते हुए लघु सिंचाई विभाग की ओर से जिले में नदियों व प्रमुख नालों में चेकडैम बनाने का फैसला लिया है। विभाग ने मदनपुर ब्लाक के झरना नाले में ढकरई व धनपाल एवं फीरोजाबाद ब्लाक में ठार मेहरी के करीब चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। वहीं अरिंद नदी एका ब्लाक में पहाड़पुर व नामन गजाधर सिंह व धनकरा में भी चेकडैम का निर्माण कराना प्रस्तावित है। हाथ वंत ब्लाक में सिरसानदी पर घुनपई में चैकडेम बनेगा। चैकडेम के निर्माण को विभाग ने मनरेगा योजना से 16.65 लाख रुपया मांगा है। पीडी डीआरडीए सर्वेश चंद्र यादव ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग को डीएम निधि केसरवानी के निर्देश पर प्रथम किश्त के रूप में 6.66 लाख रुपया जारी कर दिया है। इस धनराशि से निर्माण की शुरूआत होगी। धनराशि समाप्त होते ही विभाग को नई किश्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें