स्वास्थ्य विभाग में संविदा के 11 पदों को भरने के लिए सोमवार को विकास भवन
में साक्षात्कार हुआ। अफसरों के सवालों पर आवेदक उलझते नजर आए। लैब
अटेंडेंट बनने का ख्वाब रखने वाले युवा क्या करना होगा? यह तक नहीं बता
सके।
सीडीओ सुजीत कुमार की अध्यक्षता में साक्षात्कार की शुरुआत सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे हुआ। साक्षात्कार कमेटी में सीएमओ डा. पुष्कर आनंद, एसीएमओ डा.एसकेएस राना, डा. महाराज सिंह और जिला अस्पताल के लैब प्रभारी डा. नवीन जैन शामिल थे। लैब अटेंडेंट पद के लिए साक्षात्कार को कई अधेड़ उम्र के आवेदक भी पहुंचे। ब्लड बैंक के लैब अटेंडेंट बनने को आए युवा क्या काम करना है? नहीं बता सके। साफ-सफाई के लिए क्या प्रयोग करेंगे? यह भी कुछ नहीं बता सके। स्टाफ नर्स भी चयन टीम के सवालों पर उलझती नजर आईं। हालांकि डा. नवीन जैन ने कई अभ्यर्थियों को जानकारी दी। कई युवा स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर मिलने वाली धनराशि से अधिक कमाने पहुंचे। अफसरों ने उन्हें कैरियर के हिसाब से क्षेत्र चयन की सलाह दी। साक्षात्कार का क्रम सोमवार अपराह्न तक चला। बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों के आने के कारण उन्हें विकास भवन के हॉल में बैठाया गया था।