ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 2563 पदों के सापेक्ष नौ ब्लाकों में 2848 नामांकन दाखिल हुए। नामांकनों की जांच का क्रम सोमवार को सभी ब्लाकों में चला। जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप कुछ वार्डों को छोड़कर अधिकांश में निर्विरोध सदस्यों का चुनाव तय है। जांच 16 फरवरी को भी चलेगी। नाम वापसी के साथ प्रतीक चिह्न का आवंटन 17 फरवरी को होगा।
जिले की 570 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव नहीं होने के कारण जिले की 240 पंचायतों के प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सके हैं। आयोग के निर्देश पर जिले के सभी नौ ब्लाकों में नामांकन दाखिल हुए। देर शाम तक सभी आरओ नामांकन पत्र को एकत्रित करने में जुटे रहे। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच का क्रम चला। अधिकांश ब्लाकों में निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना तय है।
ब्लाकवार ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन
ब्लाक रिक्त पद नामांकन
जसराना 144 157
एका 113 128
अरांव 320 364
नारखी 284 329
मदनपुर 439 449
हाथवंत 416 506
शिकोहाबाद 362 375
टूंडला 183 203
फीरोजाबाद 302 337
--------------------------
कुल पद 2563 2848
--------------------------
ग्राम पंचायत सदस्यों के 2563 पद सापेक्ष 2848 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनकी जांच सभी नौ ब्लाकों में प्रारंभ हो गई। यह जांच 16 फरवरी को जारी रहेगी।
रवींद्र शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फीरोजाबाद।