फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षक समाज को प्रदान करता है नई दिशा’ 

Sun, 15 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर विदा किया गया
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया। मुख्य अतिथि एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा प्रदान करता है। लंबे समय तक फलदार वृक्ष की भांति सेवा करने वाले शिक्षकों का सम्मान करना सभी का दायित्व है। 
विज्ञापन

तुलसी पैलेस प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू एवं ब्लाक प्रमुख अर्चना विजय ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की तरह है, जो कच्ची मिट्टी रूपी बच्चों को सुंदर आकृति देकर देश का भविष्य तैयार करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू ने आयोजन की सराहना की। अनवर सिंह यादव एवं कोमल सक्सेना ने काव्यपाठ के माध्यम से शिक्षकों को विदाई दी। मंचासीन अतिथियों का सम्मान ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र यादव एवं कमेटी के सभी सदस्यों ने किया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गान, सरस्वती वंदना एवं नाटक का मंचन कर कार्यक्रम को भव्य बनाने का काम किया गया। शिक्षक, शिक्षिकाओं को माला पगड़ी, गीता, कुरान एवं अनेक उपहार एवं भविष्य निधि के चैक प्रदान किए गए। शाल जिलाध्यक्ष शौर्यमणि देव यादव, मुनीश शर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के दीर्घायु की कामना की। अध्यक्षता डायट प्राचार्य राघवेंद्र वाजपेयी एवं संचालन कल्पना राजौरिया ने किया। ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया। इंद्रपाल सिंह, ओमवीर सिंह, नरेश बाबू, देवेंद्र यादव, अनिल पांडेय, हरीश यादव, प्रवीन उपाध्याय, यतेंद्र सिंह, दौलतपाल, दुष्यंत भारद्वाज, जहीर अहमद, ताजवल फातिमा, शीबा आसिम, अंजूलता, सीमा भारद्वाज आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें