फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप बेअसर, नस्तर सी चुभी हवाएं

Wed, 28 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर से अभी निजात मिलती नजर नहीं आती। बुधवार को एक बार फिर ठिठुरन भरी सर्दी ने लोगों को बेचैन कर दिया। सुबह कोहरे के बाद आसमान पर छाए बादलों और सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास करा दिया। शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब आठ बजे तक  कोहरा और फिर आसमान पर बादल छाने से सर्दी और बढ़ गई। सर्दी के चलते बाजारों में रौनक भी कम रही। वहीं सर्दी के बीच स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी।


आसमान पर छाए बादलों से जहां सर्दी बढ़ी है वहीं बारिश होने के कयास भी लगाए जाने लगे हैं। किसानों के मुताबिक बारिश से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा। जबकि बदलीयुक्त मौसम पिछैती आलू और सरसों के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है। बुजुर्ग किसान गोरेलाल यादव का कहना था कि मौसम का मिजाज संकेत दे रहा है कि बारिश हो सकती है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी कई दिनों तक कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें