फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छत का प्लास्ट गिरा, चार छात्र घायल

Wed, 28 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 लाइन पार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पीपरिया में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट आने से एक छात्रा बेहोश हो गई। घटना से स्कूल में भगदड़ मच गई। अभिभावकों ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभिभावकों व ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन



यमुना तलहटी क्षेत्र के गांव पीपरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को लगभग 30 बच्चे बरामदे में पढ़ रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे विद्यालय में शिक्षक मोहनसिंह व शिक्षिका ममता बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी अचानक बरामदे की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर बच्चों के ऊपर आ गिरा। प्लास्टर के गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गयी। शिक्षक भी छत गिरने की आशंका को लेकर घायल बच्चों को निकालते हुए स्कूल से बाहर आ गए।
इस दौरान प्लास्टर गिरने से स्कूल की छात्रा किरन (07), लालाराम (06), श्रीमा (08) व प्रीती (10) घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए। ठार चंडेश्वर निवासी प्रमोद निषाद की पुत्री प्रीती के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई। घायल प्रीती को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



कई बार गिरा प्लास्टर, विभाग मौन
शिक्षक मोहन सिंह का कहना है कि विद्यालय का कक्ष 2001 में बनवाया गया था। बरसात के मौसम में कई बार प्लास्टर गिरता रहा है। इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी की जा चुकी है। बावजूद इसके विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। किसी भी दिन गंभीर हादसा हो सकता है।  


अभिभावकों में आक्रोश-
घटना से अभिभावकों में जबर्दस्त आक्रोश है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के चलते घटिया सामग्री से भवनों का निर्माण किया गया है।  यही कारण है कि दस से 12 साल में ही विद्यालय भवन जर्जर हो गए हैं। ग्रामीणों ने विद्यालय भवन की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है
..और विभाग को नहीं जानकारी
घटना की जानकारी शिक्षकों ने नहीं दी है। यही नहीं इस विद्यालय के जर्जर होने की भी कोई शिकायत नहीं दी गयी है। अगर ऐसी घटना हुई है तो इसे गंभीरता से लिया जायेगा। सूचना न देने पर शिक्षक व जो भी दोषी है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा।
विज्ञापन

                                                    मोहम्मद रिजवान
                                                    खंड शिक्षाधिकारी, टूंडला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें