फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विदाई समारोह में छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Tue, 21 Mar 2023 08:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विदाई समारोह में छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

शिकोहाबाद। बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक अंतिम वर्ष हिन्दी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं मनोविज्ञान की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम परास्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं ने आयोजित किया।
विज्ञापन

संगीत विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हिंदी विभाग की छात्रा अंजलि एवं आकांक्षा ने श्याम बंशी बजाते हो, गीत पर प्रस्तुति दी। हिंदी परास्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा वर्षा यादव ने अपने संस्मरण प्रस्तुत किए। अंग्रेजी विभाग की छात्रा राविया ने भी अपने संस्मरण साझा किये। शिक्षा शास्त्र विभाग की छात्रा रचना एवं अमिता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मारुफा ने नज्म प्रस्तुत की। राजनीति विभाग की छात्रा मानसी तथा उपासना ने अपने संस्मरण साझा किए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. गीता यादवेंदु ने छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। इस मौके पर प्रो शशिप्रभा तोमर, प्रो.सीमारानी जैन, ब्यूटी सिंह, प्रो.डॉ. माया गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें