फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बारिश से खराब फसलों के आकलन करने दौड़े लेखपाल

Tue, 21 Mar 2023 08:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से खराब फसलों के आकलन करने दौड़े लेखपाल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कृषि और राजस्व विभाग की टीमें जुटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पिछले 18 से 20 मार्च तक हुई बारिश के कारण फसलों में हुए नुकसान का आकलन करने का काम कृषि एवं राजस्व विभाग की टीमों ने करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लेखपालों ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दिए। कुछ गांवों के फोटो आदि के साथ भी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। ताकि कोई अधिकारी यदि जबाव मांगे तो हकीकत दिखाया जा सके। वेमौसम बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। 18 से 20 मार्च के मध्य अलग- अलग क्षेत्रों में बारिश होने के कारण जहां आलू की फसल भीगने के कारण गुणवत्ता प्रभावित हुई है। वहीं सरसों की फसल पर भी असर पड़ा है। सिंचाई के कारण भरे गेहूं की फसल तेज हवा बारिश के कारण खेतों में बिछ गई है। इसके कारण गेहूं की फसल में नुकसान होने की संभावना अधिक है। इन दिनों किसान जो फसलें तैयार हैं उनको समेटने में जुटे हैं। बारिश से फसलों की बर्बादी के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फसलों के आकलन के निर्देश दिए हैं। उप निदेशक कृषि हरिनाथ सिंह के निर्देशन में विभाग की न्याय पंचायतवार तैनात तकनीकि सहायक के माध्यम से भी फसलों की स्थिति की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन


घिरी रहीं घटाएं
फिरोजाबाद। मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में घटाएं घिरी रहीं। घटाओं के घिरने के साथ किसानों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन शाम तक बारिश नहीं होने के कारण किसानों ने काफी राहत महसूस की। अब किसान फसलों को समेटने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें