फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सराफा कारोबारी से लूट में इस्तेमाल हुई औरैया से चोरी हुई बाइक

Tue, 16 Jun 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सराफा कारोबारी के साथ शिकोहाबाद में हुई लूट की घटना में बदमाशों ने औरैया से चोरी हुई बाइक का इस्तेमाल किया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि औरैया से चोरी की गई बाइक पर एक स्पोर्ट्स बाइक है। जिससे तीनों बदमाश लूट के बाद फरार हुए हैं। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस अभी ग्वालियर, भिंड, मुरैना के बीहड़ों में बदमाशों की तलाश कर रही है, लेकिन 72 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ बदमाशों के गिरेबां से अभी दूर हैं।
विज्ञापन

नगर के खतराना मोहल्ला निवासी सराफा कारोबारी हरिओम वर्मा के साथ बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। लाखों रुपयों के आभूषण एवं नकदी लेकर बदमाश भाग निकले थे। एसएसपी के निर्देश पर बदमाशों की तलाश में 6 टीमों का गठन किया गया था। बदमाशों की तलाश में शिकोहाबाद पुलिस अब भिंड, मुरैना होते हुए ग्वालियर के बीहड़ों में तलाश कर रही है। इसके अलावा अन्य टीमें आगरा, मैनपुरी, इटावा तथा एटा जनपदों में बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। इस पूरी घटना के अनावरण की जुगत कर रही सर्विलांस टीम को कोई सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी है। इसके चलते बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।



जसराना क्षेत्र में भी बदमाशों की हो रही तलाश
शिकोहाबाद। कुछ वर्षों पूर्व जसराना थाना क्षेत्र के पाढ़म में दिनदहाड़े इसी तरह से एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उसमें मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल नहीं किया गया था। इस घटना को जसराना थाना क्षेत्र के ही एक बदमाश ने अपनी गैंग के साथ मिलकर अंजाम दिया था। जिसमें उसके साथ उसका एक अन्य साथी भी शामिल था। दोनों ही बदमाशों के खिलाफ लूटपाट के कई मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है।
विज्ञापन



संदिग्ध लोगों पर है पुलिस की पैनी नजर
शिकोहाबाद। कारोबारी से हुई लूट के बाद शिकोहाबाद, सर्विलांस एवं एसओजी की टीम ने अपने मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है। जनपद के ही नहीं, बल्कि गैर जनपदों के संदिग्ध लोगों की हर गतिविधि पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का मानना है कि बदमाश लूटे गए आभूषण को गलाने के लिए किसी स्वर्णकार से मदद लेंगे। ऐसे में स्वर्णकारों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें