फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडू और छत्तीसगढ़ के जवानों के हाथों होगी मतदान केंद्र की सुरक्षा

विज्ञापन
पैरा मिलिट्री के साथ फ्लैग मार्च निकालते एसएसपी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में मतदान केंद्रों की सुरक्षा का जिम्मा तमिलनाडू, गुजरात, छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र के जवानों के हाथों में होगी। इन जवानों के साथ मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा। जिले में फोर्स आने के साथ ही बुधवार को एसएसपी ने फोर्स के साथ शहर और देहात क्षेत्र में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज, टूंडला और सदर सीट पर 20 फरवरी को मतदान होना है। 19 फरवरी को फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को पुलिस लाइन से मतदान केंद्र पर रवाना किया जाएगा। 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जिले में फोर्स ने डेरा डाल लिया है।
मतदान कराने के लिए जहां अर्धसैनिक बल की 72 कंपनी फोर्स मंगाया गया है। वहीं तमिलनाडू से पांच कंपनी (राज्य शस्त्र पुलिस बल), छत्तीसगढ़ से सात, गुजरात से छह और महाराष्ट्र से पांच कंपनी पुलिस बल मंगाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सात हजार पुलिस के जवानों को भी मतदान केंद्र और बैरियरों के साथ अन्य स्थानों पर तैनात किया जाएगा। चुनाव सेल प्रभारी बैजनाथ ने बताया कि मतदान के लिए फोर्स ने आमद करा दी है। शनिवार को फोर्स को मतदान केंद्रों पर भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही एसएसपी आशीष तिवारी ने फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें