फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों पर शिकंजा, खुशी में उछल पड़ीं छात्राएं

Fri, 24 Mar 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
एंटी रोमियो दल ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
एंटी रोमियो दल के साथ शुक्रवार सुबह थाना पुलिस भी सादा कपड़ों पर सक्रिय नजर आई। कालेज के गेट पर खड़ी छात्राएं भी खुशी के कारण उछल पड़ी। सहेलियों के साथ मिलकर अभियान की सहराना की। बोली, अब बिना डर के स्कूल कालेज के साथ ही कहीं भी जा सकते है।  
विज्ञापन

एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी ने शुक्रवार को कोतवाल उत्तर और दक्षिण के साथ एंटी रोमियो दल के साथ स्टेशन रोड, गांधी पार्क, दाऊ दयाल महाविद्यालय और कोटला रोड स्थित एसआरके कालेज के बाहर चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन रोड स्थित रेस्टोरेंट में युवक युवती को पुलिस ने बात करते पकड़ लिया। सड़क और गांधी पार्क में फोन पर बात कर रहे युवकों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय के गेट पर एक महिला के साथ युवक बात करता नजर आया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर छोड़ा। वहीं कोटला चुंगी चौराहे की ओर से छात्रा का पीछा करते आ रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उधर, कालेजों के आसपास सक्रिय युवकों को पुलिस ने चेतावनी देकर खदेड़ा। एंटी रोमियो दल की कार्रवाई से खुशी में उछली छात्राओं ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वह अब बिना डर के स्कूल कालेज आने जाने के साथ ही बाजार भी आराम से कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें