फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में लगी संस्कारों की पाठशाला

Mon, 14 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
जेल सुधारों के लिए कार्य करने वाली संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति ने फीरोजाबाद जिला कारागार में संस्कार केंद्र के प्रथम सत्र की शुरुआत की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जेल सुधारों के लिए कार्य करने वाली संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति ने फीरोजाबाद जिला कारागार में संस्कार केंद्र के प्रथम सत्र की शुरुआत की। संस्कार शाला में बंदियों को अपराध से विमुख रखने, उच्च जीवन मूल्यों से जोड़ने और कुप्रवृत्तियों को दूर करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक अकरम खान ने किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत से व्यक्ति बर्बाद हो चुका है। नशे के कारण ही वह अपराध करता है। पूरे परिवार के सामने गंभीर समस्या हो जाती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रयासों से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संस्था प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि संस्था का लक्ष्य बंदियों का मानसिक परिवर्तन कर जीवन की मुख्य धारा से जोड़ना है। फीरोजाबाद सेवा समिति सचिव असलम भोला ने कहा कि राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल प्रशंसनीय है। जिला कारागार के जेलर शिव कुमार यादव ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। संस्कार शाला में साहित्यकार डा. एलआर पल्लव, योगाचार्य डा. मिथलेश शर्मा, यशपाल सिंह, डा. पवन चतुर्वेदी ने बंदियों को मानसिक, शारीरिक स्वस्थता पर बल दिया। उप जेलर केएम गुप्ता, विजय पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें